Hot News

आत्महत्या मामले में पिता ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी, तीन नामजद गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर. नगर क्षेत्र के मुलुकटांड गांव में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में मृतका अंजली कुमारी के पिता जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव निवासी उदित रावत उर्फ सुधीर रावत ने खड़गपुर थाने में आवेदन देकर उसके दहेजलोभी ससुरालवालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मृतक विवाहिता के पति गुलशन कुमार, ससुर शंभू मंडल तथा देवर व सास को नामजद किया गया है. खड़गपुर थाने में दिये आवेदन में उदित रावत ने बताया है कि मैंने अपनी पुत्री अंजली कुमारी का विवाह आठ माह पूर्व खड़गपुर के मुलुकटांड गांव निवासी शंभू मंडल के पुत्र गुलशन कुमार के साथ किया था. अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी खर्च भी किया और दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही मेरी बेटी के ससुरालवालों द्वारा दहेज के रूप में फिर दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी. नहीं लाने पर मेरी बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट किया जाने लगा, इसमें उसके पति, ससुर व सास भी सहयोग करती थी. उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में न्याय की गुहार लगायी है. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें नामजद पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आत्महत्या मामले में पिता ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी, तीन नामजद गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top