नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : आज ही के दिन 25 जून 1975 को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने सुबह-सुबह आपातकाल की घोषणा की थी। दरअसल वह घोषणा लोकतंत्र को कब्जे में लेने की थी, मौलिक कर्तव्यों को बन्दी बनाने की थी। कांग्रेस की इस काली करतूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हिंदुस्तानीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद व काला अध्याय आपातकाल था।
इस निमित्त गुरुवार को भाजपा सरायरंजन दक्षिणी में अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा बांह में काली पट्टी बांधकर खजुरी चौक पर धरना एवं विरोध –प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में मण्डल प्रभारी राजकुमार दास, मण्डल महामंत्री कुंदन सिंह,दुर्गा सिंह,कन्हाईलाल साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।