Hot News

आर.एस.बी. इंटर स्कूल, समस्तीपुर में साइबर अपराध से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– साइबर अपराधों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आर.एस.बी. इंटर स्कूल, समस्तीपुर में आयोजित एकदिवसीय साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट एवं डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। छोटी-सी लापरवाही भी आर्थिक एवं व्यक्तिगत क्षति का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध लिंक, कॉल, ई-मेल अथवा संदेश पर बिना सत्यापन के प्रतिक्रिया न दें। साथ ही उन्होंने साइबर अपराध के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराध के स्वरूप लगातार बदल रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाएं, ओटीपी एवं केवाईसी के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा अन्य ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड का सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यशाला के दौरान साइबर विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, मजबूत पासवर्ड का उपयोग, दो-स्तरीय सुरक्षा (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन), सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों से अवगत कराया गया तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, साइबर सेल के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top