Indian Idol Season 16: महीनों तक चले रोमांचक मुकाबले और शानदार प्रस्तुतियों के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 16 को अपना विजेता मिल गया है. इस की ट्रॉफी ओडिशा की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक ने फाइनल में दमदार प्रस्तुति देकर अपने नाम की. उन्होंने फाइनल में अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मायस्मी बोस, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की.
परफॉर्मेंस से जीता जजों और दर्शकों का दिल
पूरे सीजन में ज्योतिर्मयी ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी से सभी को प्रभावित किया.
- ‘ओ जब तक है जान जाने जहां मैं नाचूंगी’ की प्रस्तुति पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खड़े होकर तालियां बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि ओडिया संगीत जगत का जाना-पहचाना नाम बजाईं.
- ‘जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं’ सुनकर अभिनेत्री लीना चंदावरकर भावुक हो गईं और उनकी गायकी की खुलकर सराहना की.
संगीत के जरिए करती हैं समाज सेवा
ज्योतिर्मयी सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि ओडिया संगीत जगत का जाना-पहचाना नाम भी हैं. इंडियन आइडल में आने से पहले वह म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से कैंसर मरीजों की मदद करने का काम भी करती रही हैं.
इंडियन आइडल सीजन 16 जीतना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. ऑडिशन से लेकर विजेता बनने तक का यह सफर मेरी जिंदगी का सबसे खास अनुभव रहा. इस मंच ने मुझे एक बेहतर गायिका और इंसान बनने का मौका दिया. मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, फ्रीमैंटल, जजों, पूरी टीम, अपने परिवार, दोस्तों और मुझे वोट देने वाले सभी लोगों की दिल से आभारी हूं. यह ट्रॉफी सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया. आगे भी मैं ऐसा संगीत बनाना चाहती हूं जो लोगों के दिलों को छुए और सभी को मुझ पर गर्व हो. ज्योतिर्मयी नायक
मुख्य बातें
- ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विजेता
- फाइनल में पांच मजबूत प्रतियोगियों को हराकर जीती ट्रॉफी.
- पूरे सीजन में शानदार गायकी से जजों और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी.
सितारों से सजा रहा ग्रैंड फिनाले
ग्रैंड फिनाले में जज श्रेया घोषाल और बादशाह के अलावा कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे. इनमें शामिल थे- उषा उत्थुप, उदित नारायण, कुमार सानू, पापोन, शहनाज गिल, उर्मिला मातोंडकर इन सभी ने अपनी मौजूदगी और प्रस्तुतियों से फिनाले को यादगार बना दिया.
सीजन की खास बात
‘इंडियन आइडल सीजन 16’ अपने शानदार प्रतिभागियों, यादगार प्रस्तुतियों और सदाबहार गीतों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. इस सीजन ने देश को एक नई और दमदार आवाज दी है, जिसने अपनी प्रतिभा और मेहनत से लाखों लोगों का दिल जीत लिया.
Also Read: Dhamaal 4 Collection: 16वें दिन भी नहीं मिली 200 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
The post इंडियन आइडल 16 की विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक, शानदार सिंगिंग से जीता देश का दिल appeared first on Naya Vichar.

