मुख्य बातें
- होर्मुज स्ट्रेट में माइन से टकराकर तेल टैंकर में विस्फोट
- ईरानी मीडिया ने बताया समुद्री मार्ग से भटकने के कारण हुआ हादसा
- IRGC ने 24 घंटे में चार कमर्शियल जहाजों को रोककर उनका मार्ग बदलवाया
- Staright Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर में समुद्री माइन (Sea Mine) से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया. ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, टैंकर ईरान की ओर से निर्धारित समुद्री मार्ग से हटकर दूसरे रास्ते पर चला गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ. तस्नीम न्यूज एजेंसी ने इसे एक अवैध तेल टैंकर बताया है.
ईरान पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका है कि जो जहाज तय मार्ग से हटेंगे, उन्हें उसके परिणाम खुद भुगतने होंगे. तसनीम न्यूज एजेंसी
होर्मुज स्ट्रेट पर जारी है बातचीत
घटना के बावजूद ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री मार्गों को दोबारा सामान्य रूप से खोलने को लेकर बातचीत जारी है. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन अंतिम समझौते तक पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है.
अमेरिका ने भी रोकी बमबारी
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर लगातार चल रही अमेरिकी बमबारी को फिलहाल रोक दिया है. बताया जा रहा है कि यह फैसला कूटनीतिक बातचीत को प्रभावित होने से बचाने के लिए लिया गया. वही न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि ईरान के खिलाफ लंबे सैन्य अभियान से पैट्रियट एंटी-मिसाइल इंटरसेप्टर भंडार तेजी से कम हो सकता है. इससे अमेरिकी सैनिकों, खाड़ी देशों में मौजूद सहयोगियों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका जताई गई.
ईरान ने अमेरिका पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप
25 जुलाई को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में वैकल्पिक जहाजरानी मार्ग बनाकर पहले हुए समझौते का उल्लंघन किया है.
अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा तय किए गए सुरक्षित मार्गों के बजाय दूसरे रास्ते बनाने की कोशिश कर रहा है. अब्बास अराघची
चार कमर्शियल जहाजों को भी रोका गया
ईरानी प्रशासनी मीडिया के अनुसार, शनिवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बीते 24 घंटे के भीतर चार कमर्शियल जहाजों को रोका. ये जहाज अवैध और असुरक्षित मार्ग से गुजर रहे थे. हालांकि, इन जहाजों की पहचान या उनके देशों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
Also Read:Iran US War: ईरान पर हमले से पीछे क्यों हटे ट्रंप? पेंटागन की चेतावनी ने बदली अमेरिका की रणनीति
The post होर्मुज स्ट्रेट में हादसा: समुद्री माइन से टकराकर ऑयल टैंकर में विस्फोट appeared first on Naya Vichar.

