Hot News

CJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सच

विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक टीम ने साफ किया कि प्रवक्ता के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. वायरल पोस्ट में प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि जांच में किसी विदेशी फंडिंग की बात सामने नहीं आई है, जबकि हकीकत में ऐसा कोई बयान जारी ही नहीं हुआ था.

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या दिया था बयान?

मीडिया ब्रीफिंग का सही संदर्भ देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने केवल इतना कहा था, “विदेशी फंडिंग और अन्य आरोपों के संबंध में फिलहाल मेरे पास साझा करने के लिए कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.”

बिना पुष्टि गलत जानकारी शेयर करने से बचें

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयानों को बिना पुष्टि के गलत तरीके से पेश न किया जाए.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद थमा छात्रों का आंदोलन

NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और धांधली को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ शनिवार को खत्म हुआ. कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में जंतर मंतर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन 36 दिनों तक चला.

ये भी पढ़ें: एग्जाम सिस्टम में बदलाव की तैयारी: पीएम मोदी ने बनाई हाई टास्क फोर्स, नंदन नीलेकणि संभालेंगे कमान

ये भी पढ़ें: 36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियान

The post CJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top