Hot News

इंडिया में Redmi Turbo 5 को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, चीन वाले वेरिएंट से होगी अलग बैटरी

Redmi Turbo 5 को इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था. अब यह फोन इंडियन मार्केट में आने को तैयार है. ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही Redmi और Amazon ने इसके कुछ खास फीचर्स टीज करना शुरू कर दिया है. लेटेस्ट टीजर से पता चला है कि हिंदुस्तान में आने वाला वेरिएंट चीन वाले मॉडल की तुलना में थोड़ी छोटी बैटरी के साथ आएगा. लॉन्च की बात करें तो Redmi Turbo 5 को 16 जून को हिंदुस्तान में पेश किया जाएगा. इसे आप Amazon India और Mi.com से खरीद पाएंगे.

Redmi Turbo 5: बैटरी 

Amazon की माइक्रोसाइट से यह साफ हो गया है कि Redmi Turbo 5 में एक बड़ी 7,540mAh की बैटरी दी जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि इसका चीन वाला वर्जन 7,560mAh बैटरी के साथ आता है. यानी इसमें थोड़ी सी कमी की गई है. लेकिन चार्जिंग में कोई कमी नहीं रखी गई है. यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, बिल्कुल इसके चाइनीज मॉडल की तरह.

Redmi turbo 5 battery (photo: redmi india)

Redmi Turbo 5: कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Redmi Turbo 5: डिस्प्ले और परफॉरमेंस

Redmi Turbo 5 के डिस्प्ले साइज को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना कन्फर्म है कि इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला शानदार डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जाएगा. साथ ही 12GB तक LPDDR5x Ultra RAM का सपोर्ट मिलेगा. खास बात ये है कि इसमें 12GB तक वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी होगा.

Redmi Turbo 5: कीमत

Redmi Turbo 5 को चीन में जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,299 युआन रखी गई थी, जो हिंदुस्तानीय रुपये में लगभग 30,000 रुपये के आसपास बैठती है. यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ आता है. हालांकि अभी तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसे हिंदुस्तान में किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च Infinix Smart 20 4G, जानें 12,499 रुपये वाले फोन में और क्या खास

The post इंडिया में Redmi Turbo 5 को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, चीन वाले वेरिएंट से होगी अलग बैटरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top