Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म की सबसे शुभ और पवित्र तिथियों में से एक मानी जाती है. इस दिन को ‘अबूझ मुहूर्त’ कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती. यही वजह है कि लोग इस दिन समृद्धि और सौभाग्य की कामना से सोना खरीदना सबसे अधिक शुभ मानते हैं. हालांकि, बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए सोना खरीद पाना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आप भी कम बजट में इस दिन का शुभ लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी सस्ती और शुभ चीजें हैं, जिन्हें खरीदकर भी अक्षय फल प्राप्त किया जा सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये चीजें.
जौ
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जौ को सृष्टि का पहला अन्न माना गया है और इसे सोने के समान पवित्र माना जाता है. भगवान विष्णु की पूजा में जौ का विशेष महत्व होता है. अक्षय तृतीया पर मुट्ठी भर जौ घर लाकर भगवान के चरणों में अर्पित करना आर्थिक तंगी को दूर करने वाला माना जाता है.
मिट्टी का घड़ा
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना भी शुभ माना जाता है. इसे ‘अमृत कलश’ के समान माना जाता है, जो परिवार में शीतलता, सुख-शांति और समृद्धि लाता है.
दक्षिणावर्ती शंख
यदि आप घर में बरकत और धन-समृद्धि चाहते हैं, तो इस दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर शंख को घर लाकर विधि-विधान से पूजा करने के बाद तिजोरी या मंदिर में रखने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती.
सेंधा नमक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है. कहा जाता है कि यह घर की दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता का संचार करता है.
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकालें ये 4 चीजें, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
The post इस अक्षय तृतीया बजट है कम? सोने की जगह खरीदें ये शुभ चीजें, मिलेगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

