Hot News

इस दिन थियेटर्स में दस्तक देगी बंटवारा 1947, मोशन पोस्टर में दिखा सनी देओल-प्रीति जिंटा का दमदार अंदाज

Batwara 1947: सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर सामने आ गया है. इसी के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी. एक्शन ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

बंटवारा 1947 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

गदर 2 एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नफरत और डर के दौर में उन्होंने साहस को चुना… 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें ‘बंटवारा 1947’.” छोटी सी क्लिप में सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और सनी के बेटे करण देओल की भी झलक देखने को मिली.

बंटवारा 1947 को लेकर फैंस एक्साइटेड

सनी देओल की नई फिल्म की पहली झलक देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”सुपर डुपर हिट…सनी पाजी 100 परसेंट.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सनी सर मैं 40 साल का हूं और मैं बचपन से आपकी फिल्म देख रहा हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सनी देओल+राज कुमार संतोषी.”

बंटवारा 1947 में दिखेंगे ये स्टार्स

इस पीरियड ड्रामा का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल जैसे कलाकारों की टोली है. बता दें कि साल 2023 में आमिर खान प्रोडक्शंस ने ऑफिशियल तौर पर इस फिल्म की घोषणा की थी. उस समय इसका नाम “लाहौर 1947” था. इस बीच, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से टकराएगी. नितिन कक्कर की ओर से निर्देशित यह फिल्म हाशमी की 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें श्रिया सरन है.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

The post इस दिन थियेटर्स में दस्तक देगी बंटवारा 1947, मोशन पोस्टर में दिखा सनी देओल-प्रीति जिंटा का दमदार अंदाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top