US Iran War Update: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रविवार को संकेत दिया है कि अगर तनाव बढ़ता रहा तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद किया जा सकता है. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार उन्होंने कहा- अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत, होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन की जिम्मेदारी सिर्फ ईरान की है.
होर्मुज पर विदेशी नियंत्रण बर्दाश्त नहीं : अराघची
अराघची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- होर्मुज स्ट्रेट पर अगर दूसरे देश और पक्ष अपना नियंत्रण लागू करने की कोशिश करते हैं, तो टकराव की स्थिति पैदा होगी.
लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होना चाहिए : ईरान
ईरान ने कहा- समझौता ज्ञापन (MoU) के अनुच्छेद 1 के अनुसार, लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होना चाहिए. हमें अफसोस है कि इजरायली प्रशासन लगातार हमले कर रही है. समझौता ज्ञापन के तहत किए गए वादों के मुताबिक, यह अमेरिका की जिम्मेदारी है कि वह इजरायली प्रशासन के इन हमलों को रुकवाए और यह सुनिश्चित करे कि युद्धविराम पूरी तरह से लागू हो, जिसमें कब्जे वाले इलाकों से पीछे हटना भी शामिल है.
अगर अमेरिका हमला करता है तो उसका और भी कड़ा जवाब देंगे : ईरान
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि खाड़ी में जारी जवाबी हमलों के बीच, अगर अमेरिका कोई हमला करता है तो वे उसका और भी कड़ा जवाब देंगे.
हुसैन मोहेबी ने अमेरिका को बताया धोखेबाज
अमेरिका पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए IRGC के प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने प्रशासनी SNN TV से कहा, जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, दुश्मन ऐसा है जो अपने वादे तोड़ता है, धोखेबाज है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. बातचीत के किसी भी चरण में, वह कभी भी कोई कदम उठा सकता है. मोहेबी ने कहा, इस मामले में दुश्मन जो भी कदम उठाता है, हमने उसका जवाब दिया है और आगे भी देंगे. हम फिर से कहते हैं: अगर दुश्मन अपने वादे तोड़ता है और युद्धविराम का उल्लंघन करता है, तो हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से जवाब देंगे; हम जोर देकर कहते हैं कि हमारा जवाब और भी कड़ा होगा. हम दुश्मन के ऐसे कदमों को स्वाभाविक मानते हैं क्योंकि हम दुश्मन की फितरत जानते हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान पर US का दूसरा ताजा प्रहार, सैन्य अड्डों से लेकर ड्रोन ठिकानों तक मचाई तबाही
The post ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी दी, अमेरिका को बताया धोखेबाज appeared first on Naya Vichar.

