Hot News

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

Mahakaleshwar Temple Fire: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर रविवार को अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मंदिर परिसर से उठती आग की लपटें और धुआं करीब 1 किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी से लगी थी.

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई समाचार नहीं है. वहीं महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति की गंभीरता से जांच की जा रही है। मंदिर में दर्शन व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है. समाचार अपटेड की जा रही है….

The post उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top