Hot News

उदापट्टी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, 25 पंडितों ने कराया विधि-विधान से अनुष्ठान फोटो भगवान का ध्यान लगाते हैं यजमान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। उदापट्टी गांव स्थित पछियारी टोल ब्रह्मस्थान परिसर में सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। 25 पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। पूरे दिन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना रहा।
अनुष्ठान के दौरान सात यजमान अपनी-अपनी पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए। यजमानों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा की विभिन्न प्रक्रियाएं संपन्न कराईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना में यजमान के रूप में कीर्तन झा, विभूतिनाथ झा, रामविनोद चौधरी, मनोज झा, चंदन कुमार झा, रामाकांत झा और राजेश कुमार झा शामिल हुए। वहीं, धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में पंडित घनश्याम मिश्र, पंडित सीताराम मिश्र सहित 25 पंडितों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंडितों ने पूरे दिन मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग पूजन कराया।
आयोजन के दौरान ब्रह्मस्थान परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। पूजा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामीणों ने पूजा स्थल की व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभाई। सहयोग करने वालों में निरंजन चौधरी, राधाकांत झा, गणेश झा, सत्रोहन झा, दीपक झा, कृष्ण कुमार झा, अजय झा, नवीन झा और सीताराम झा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना करना और गांव में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस अनुष्ठान में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम तक पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top