समारोह के दौरान पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा, चॉकलेट-ब्राउन रंग की जैकेट और लाल रंग का पारंपरिक बांधनी साफा पहना था. उनकी जैकेट की जेब में हरा, सफेद और केसरिया रंग का पॉकेट स्क्वायर दिखाई दे रहा था.
‘उर्दू में तिरंगा या आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस?’
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा. उन्होंने लिखा, “लगता है साहब ने उर्दू में तिरंगा पहना है. या फिर हिंदुस्तान की जगह आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं.” खेड़ा का यह तंज हिंदुस्तानीय तिरंगे और आयरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के क्रम को लेकर था. हिंदुस्तानीय तिरंगे में रंगों का क्रम ऊपर से नीचे-केसरिया, सफेद और हरा होता है, जबकि आयरलैंड के झंडे में बाएं से दाएं- हरा, सफेद और नारंगी (केसरिया) रंग होता है. कांग्रेस का दावा था कि पॉकेट स्क्वायर में दिख रहा रंगों का क्रम आयरलैंड के झंडे जैसा लग रहा है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पवन खेड़ा को दिया जवाब
पवन खेड़ा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और कैमरा एंगल और देखने के नजरिए का फर्क समझाया @StrategistHarsh नाम के यूजर ने लिखा, “पवन खेड़ा जी, तिरंगे में रंगों का क्रम क्या है? सबसे ऊपर केसरिया, फिर सफेद, फिर हरा. मोदी जी की जेब में भी यही क्रम है: सबसे ऊपर केसरिया, फिर सफेद, फिर हरा. मतलब, आप कोई भी तर्क ले आइए, अपनी किसी भी जानकारी का इस्तेमाल कर लीजिए, लेकिन भाई, कम से कम थोड़ी अक्ल तो साथ लाइए.”@HulkSanatani यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा पता है ना.” @alokkmohan ने टिप्पणी की, “अब आप लोग बीजेपी के स्टाइल में ही बोलने लगे हैं.”एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “पवन जी, पहले थोड़ा फैशन सेंस तो सीख लो.”
ये भी पढ़ें: लाल किले से भाषण के दौरान अटके पीएम मोदी, विपक्ष ने कहा- ‘बिना टेलीप्रॉम्प्टर के महामानव’
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लाल किले से पेश किया ‘सप्तधारा’ विजन, क्या है विकसित हिंदुस्तान के लिए 7 शक्तियों का पूरा प्लान?
The post ‘उर्दू में तिरंगा’: PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर पर पवन खेड़ा का तंज पड़ा उल्टा, यूजर ने समझा दिया कैमरा एंगल appeared first on Naya Vichar.
