Hot News

उलीहातु-छोटा जामबनी पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी, आक्रोश

जिप सदस्य ने जेइ से बात कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखंड स्थित उलीहातू पीडब्ल्यूडी सड़क से छोटा जामबनी तक पीसीसी सड़क बन रही है. इसमें संवेदक पर अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसकी शिकायत पर रविवार को मंझारी के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया संवेदक ने उचित मात्रा में जीएसबी बिछाए बिना सड़क की ढलाई की है. सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से हो रहा है. जिला परिषद सदस्य ने विभाग के कनीय अभियंता जितेंद्र उरांव को फोन से मामला अवगत कराया. कार्य को तत्काल रोकते हुए सुधार के बाद कार्य करें. ग्रामीणों ने शिकायत की है कि मात्र 300 रुपये दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है, जो न्यूनतम मजदूरी 488 रुपये से काफी कम है. श्री कुंकल ने कहा कि ग्रामीण जागरूक होकर योजना की निगरानी रखें. मौके पर रविशंकर बोयपाई, श्यामलाल हेंब्रम, जांबीरा हेंब्रम, रेंगो हेंब्रम, मंगल सिंह हेंब्रम, विश्वनाथ हेंब्रम, परमिला देवी, सुरोपी देवी, हिंदुस्तानी देवी, श्रीधर लागुरी समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post उलीहातु-छोटा जामबनी पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी, आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top