Hot News

एडमिशन से पहले जान लें पिछले साल कितनी थी NIT Rourkela में CS की कटऑफ

NIT Rourkela CS Admission 2026: NIT Rourkela में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच सबसे ज्यादा डिमांड वाली ब्रांचों में से एक है. पिछले साल के कटऑफ ट्रेंड के अनुसार, यहां CSE में एडमिशन के लिए काफी अच्छी JEE Main रैंक की जरूरत पड़ी थी. यहां सीट की संख्या भी पिछले साल 100 के आसपास रही.

NIT Rourkela CSE कटऑफ (पिछले साल)

जनरल कैटेगरी (Home State – Odisha): लगभग 7,800 से 68,000 रैंक तक
Other State Quota: लगभग 3,300 से 3,500 रैंक के बीच

इसके अलावा OBC-NCL, SC और ST कैटेगरी के लिए कटऑफ रैंक सामान्य श्रेणी की तुलना में काफी ज्यादा (relaxed) रहती है. खाली बची हुई सीटों के लिए आयोजित होने वाली CSAB स्पेशल राउंड में कटऑफ रैंक्स (General HS) 68,000 तक भी पहुंच जाती है.

NIT Rourkela CSE Cut Off (Closing): यहां देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

श्रेणी (Category) होम स्टेट (HS) क्लोजिंग रैंक आउटसाइड स्टेट (OS) क्लोजिंग रैंक
जनरल (General) 7,853 3,431
ओबीसी (OBC-NCL) 4,440 1,214
ईडब्ल्यूएस (EWS) 2,045 438
एससी (SC) 1,718 409
एसटी (ST) 729 230

NIT Rourkela सीट्स डिटेल

NIT Rourkela में कुल लगभग 24 ब्रांच हैं और यहां पर करीब 1,060 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की लगभग 113 सीटें शामिल हैं.

ब्रांच टोटल सीट्स
Electrical 114
Computer Science and 113
Mechanical 113
Civil 72
Chemical 62
Metallurgical and Materials 60
Electronics and Communication 56
Electronics and Instrumentation 56
Artificial Intelligence 45
Ceramic 40
Mining 38
Bio Technology 35
Bio Medical 35
Food Process 31
Industrial Design 28
Physics 25
Mathematics 25
Chemistry 22
Architecture 20
Life Science 20
Metallurgical and Materials Engineering 13
Ceramic Engineering and M.Tech Industrial Ceramic 13
Chemical Engineering 12
Mining Engineering 12

एडमिशन कैसे मिलता है?

NIT Rourkela में एडमिशन के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जहां रैंक और चॉइस के आधार पर सीट अलॉट की जाती है. JoSAA के जरिए देशभर के IITs, NITs और अन्य टॉप टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- IIT BHU में नहीं बढ़ीं सीटें, BTech कंप्यूटर साइंस में कॉम्पिटिशन टाइट

The post एडमिशन से पहले जान लें पिछले साल कितनी थी NIT Rourkela में CS की कटऑफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top