Hot News

ऐसा लग रहा जैसे वेनेजुएला पर हजारों बम बरसे हों, बदहवास अपनों को ढूंढती आंखें; भूकंप से मचा हाहाकार; लगी इमरजेंसी

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला बुधवार को आए दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों के बाद भारी तबाही से जूझ रहा है. लगातार आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के झटकों ने कई इलाकों को हिला दिया, इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई जगहों पर हालात युद्ध जैसे नजर आए. अधिकारियों ने आपात स्थिति घोषित कर दी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को टेलीविजन संबोधन में आपातकाल की घोषणा की और भूकंप में लोगों की मौत की पुष्टि की. हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई.

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जताया दुख

डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि इस आपदा में जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, उनके प्रति वह संवेदना व्यक्त करती हैं. उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के परिवारों के प्रति दुख जाहिर करती हैं जिन्होंने ‘दुखद रूप से अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है.’ प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव टीमों को भेज दिया है. टीमें गिरी हुई इमारतों और क्षतिग्रस्त ढांचों के नीचे फंसे लोगों को तलाश रही हैं.

इस भयावह भूकंप के कई वीडियो सामने आए हैं. डर के मारे बदहवास लोग भागते दिखाई दे रहे हैं. कई सारी जगहों पर बिल्डिंग धराशाई हुई हैं. एयरपोर्ट पर छत की सीलिंग गिरती दिखी. कहीं पर सड़क फट गई. 

एक यूजर ने भूकंप के बाद का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे वेनेजुएला पर बम गिराए गए हों. यह 1967 के बाद वेनेजुएला का सबसे भयानक भूकंप बताया जा रहा है. उस समय लगभग 200 लोग मारे गए थे, जबकि 700 से ज्यादा घायल हुए थे. 

लोगों ने अपने घरों में आई तबाही के वीडियो शेयर किए हैं. नम आंखों से उन्हें घटना का विवरण देते हुए सुना जा सकता है. 

इस घटना के वीडियोज की सोशल मीडिया पर भरमार लगी हुई है. लोग अपनों की तलाश में भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. 

काराकस समेत कई इलाकों में भारी नुकसान

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वेनेजुएला की राजधानी काराकस में बुधवार शाम एक ही क्षेत्र में दो बड़े भूकंप आए. USGS ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में भारी जनहानि और बड़े स्तर पर नुकसान की आशंका है. शुरुआती अनुमान में मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

39 सेकंड के अंतर में आए दो शक्तिशाली झटके

USGS के मुताबिक, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जो सैन फेलिप के पास आया. यह जगह राजधानी काराकस से करीब 284 किलोमीटर पश्चिम में है. यह झटका 22:04 GMT पर दर्ज किया गया.

इसके कुछ ही सेकंड बाद दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली 7.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र यूमारे के पास था, जो काराकस से करीब 293 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भी दर्ज किया भूकंप

हिंदुस्तान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप कम गहराई पर आया था. NCS ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता: 6.8 रही. समय: 25/06/2026 सुबह 03:34:32 हिंदुस्तानीय समय. अक्षांश: 10.451 N, देशांतर: 68.352 W. गहराई: मात्र 15 किलोमीटर रही. स्थान: वेनेजुएला.

ये भी पढ़ें:- वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौतों की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

ये भी पढ़ें:- पैसा नहीं वफादारी चाहिए… ईरान युद्ध में साथ न देने पर ट्रंप ने NATO को सुनाया, तो रूटे ने गिनाए अहसान; कहा- पूरे यूरोप से…

बचाव अभियान जारी, नुकसान का आकलन कर रहे अधिकारी

फिलहाल वेनेजुएला के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहे हैं. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. दोनों भूकंपों के बाद आफ्टरशॉक यानी बाद के झटकों की आशंका भी बनी हुई है.

The post ऐसा लग रहा जैसे वेनेजुएला पर हजारों बम बरसे हों, बदहवास अपनों को ढूंढती आंखें; भूकंप से मचा हाहाकार; लगी इमरजेंसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top