Hot News

कतर के गैस टर्मिनल में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत

Qatar Gas Terminal Explosion: कतर के एक प्रमुख गैस निर्यात केंद्र में सोमवार (22 जून) को हुए भीषण धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को की. कतर की राजधानी दोहा में मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने बताया कि रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस निर्यात टर्मिनल में हुए विस्फोट में 13 लोगों की जान गई है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना एक औद्योगिक दुर्घटना की तरह लग रही है.

रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा

धमाका कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है. यह देश के ऊर्जा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यह इलाका प्राकृतिक गैस के उत्पादन, प्रसंस्करण (Processing) और निर्यात के लिए काफी अहम है. हादसे के बाद संयंत्र में आग लग गई. रिपोर्टों के अनुसार ईरान के होर्मुज स्ट्रेट पर प्रभाव के कारण कतर कुछ समय से अपने ग्राहकों को गैस की खेप नहीं भेज पा रहा था. इस वजह से देश ने अस्थायी रूप से गैस उत्पादन भी रोक दिया था.

निर्यात फिर शुरू करने की तैयारी के दौरान हुआ विस्फोट

क्षेत्रीय तनाव कम होने और निर्यात दोबारा शुरू करने की तैयारी के बीच प्रशासनी कंपनी कतरएनर्जी ने अपने निर्यात टर्मिनल को फिर से चालू करने का काम शुरू किया था. कंपनी के अनुसार इसी दौरान बरजान गैस आपूर्ति प्लांट में विस्फोट हो गया, और भीषण आग लग गई.

Also Read: ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए प्रधानमंत्री के चयन तक संभालेंगे पद

The post कतर के गैस टर्मिनल में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top