Ben Stokes: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर खतरे में पड़ता नजर आ रहा है. नाइटक्लब विवाद को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की जांच का सामना कर रहे स्टोक्स अब कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 वर्षीय स्टोक्स के सामने कप्तानी छोड़ने, क्रिकेट से ब्रेक लेने या फिर पूरी तरह संन्यास लेने का विकल्प मौजूद हैं.
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह लंदन के किंग्स रोड स्थित ‘रेक्स रूम्स’ नाइटक्लब में इंग्लैंड के खिलाड़ी और रग्बी क्लब सारासेन्स के कुछ खिलाड़ी मौजूद थे. इसी दौरान गस एटकिंसन और सारासेन्स अकादमी के एक खिलाड़ी के बीच विवाद हो गया. मामला तब बढ़ गया जब कथित तौर पर एटकिंसन को निशाना बनाकर मारा गया मुक्का ECB के एक सुरक्षा कर्मी को लग गया. इस घटना में सुरक्षा कर्मी घायल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े. हालांकि स्टोक्स और एटकिंसन दोनों को कोई चोट नहीं आई.
कप्तानी छोड़ने का विकल्प दिया गया?
रिपोर्ट के मुताबिक ECB ने बेन स्टोक्स को कप्तानी अपने तरीके से छोड़ने का विकल्प दिया है, जबकि वह खिलाड़ी के रूप में टेस्ट क्रिकेट स्पोर्ट्सना जारी रख सकते हैं. हालांकि अगर स्टोक्स खुद पद नहीं छोड़ते हैं, तो जांच पूरी होने के बाद बोर्ड अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें कप्तानी से हटा भी सकता है. नाइटक्लब विवाद ने स्टोक्स की नेतृत्व क्षमता और टीम अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
संन्यास पर भी कर रहे विचार
ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टोक्स अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं. फिलहाल वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट स्पोर्ट्सते हैं. बताया जा रहा है कि हाल के समय में उनकी और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की सोच में भी दूरी आई है.
दूसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं स्टोक्स और एटकिंसन
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टोक्स और एटकिंसन 17 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि ECB ने अभी अंतिम फैसला नहीं सुनाया है, लेकिन जांच पूरी होने तक दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर बनी हुई है. इस विवाद के इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला दिया है.
यह भी पढ़ें: 6 फीट 5 इंच लंबा, 125 किलो वजन; बेन स्टोक्स विवाद में सामने आया रग्बी खिलाड़ी का नाम
The post कप्तानी से इस्तीफा और फिर संन्यास! बेन स्टोक्स को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

