Hot News

कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पुरानी स्थिति में बहाल

Commercial LPG: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, मिडिल ईस्ट संकट की शुरुआत में जिस बल्क (Bulk) एलपीजी की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, उसमें भी अब 50 फीसदी तक की ढील दे दी गई है.

पश्चिम एशिया संकट के दौरान उठाए गए थे सख्त कदम

मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के समय देश में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई थी. तब घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत सख्त आदेश जारी किए थे. इसके तहत C3-C4 स्ट्रीम्स (पेट्रोकेमिकल उत्पाद) को पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उपयोगों से रोककर पूरी तरह से केवल एलपीजी उत्पादन में डायवर्ट कर दिया गया था.

घरेलू एलपीजी पर नहीं होगा कोई असर

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, पाबंदियां हटाने के बाद घरेलू एलपीजी पर कोई असर नहीं होगा. देश में एलपीजी के घरेलू उत्पादन में सुधार और विदेशों से आने वाले एलपीजी कार्गो की उपलब्धता को देखते हुए प्रशासन ने C3/C4 स्ट्रीम्स के डायवर्जन को कम करने का फैसला किया है. अब उद्योगों को गैर-एलपीजी उपयोगों के लिए अधिक C3-C4 स्ट्रीम्स मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: EPFO का बड़ा अपडेट : 3 दिन बंद रहेगा पीएफ क्लेम पोर्टल, पैसे निकालने हैं तो आज ही निपटा लें काम

The post कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रशासन ने हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पुरानी स्थिति में बहाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top