Karnataka: डीके शिवकुमार 3 जून को शाम 4:05 बजे लोक भवन परिसर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस नेतृत्व के कहने पर सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया. शिवकुमार के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
कर्नाटक मंत्रिमंडल में हो सकते हैं अधिक से अधिक 34 मंत्री
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किए जाने का प्रावधान है. मंत्री पद के दावेदारों की लंबी कतार और उपलब्ध पदों की सीमित संख्या के बीच शिवकुमार के सामने संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है. उन्हें हर कदम बेहद सावधानी से उठाना होगा, क्योंकि मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले नेताओं की नाराजगी बड़े स्तर पर असंतोष का रूप ले सकती है.
नये मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं नये-पुराने चेहरे
नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है. जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी. सिद्धरमैया मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को नए मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक: 3 जून को शिवकुमार की ताजपोशी, विधान सभा के आस-पास प्रशासनी ऑफिस में आधे दिन रहेगी छुट्टी
The post कर्नाटक कैबिनेट का ब्लूप्रिंट तैयार: दिल्ली में राहुल-खरगे संग सिद्धारमैया और शिवकुमार की हाई-लेवल बैठक appeared first on Naya Vichar.
