Hazaribagh (बड़कागांव): बड़कागांव के पूर्व विधायक सह झारखंड प्रशासन के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस पार्टी से निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. उक्त आशय की जानकारी देर शाम में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दी. ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा सोशल मीडिया में झारखंड के मुख्यमंत्री के विरुद्ध टिप्पणी की गई थी. इसका संज्ञान लेते हुए 21 मार्च को कांग्रेस पार्टी अनुशासन समिति द्वारा श्री साव को निलंबित कर दिया गया था.
विस्थापितों को दिलाएंगे हक
इस संबंध में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने दूरभाष पर बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति मैं शुरू से ही समर्पित हूं. शायद इसलिए पार्टी को लगा कि मैं पार्टी हित में काम करूंगा एवं जनता को हक अधिकार दिलाऊंगा. इसीलिए पार्टी ने निलंबन को रद्द किया और मुझे वापस बुला लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापन को लेकर मेरा संघर्ष जारी रहेगा. बड़कागांव के लोगों को चार गुना मुआवजा दिलाना एवं उन्हें रोजगार दिलाना मेरी प्राथमिकता है.
ये भी पढ़ें…
उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक
मुहर्रम को लेकर सदर अनुमंडल में धारा 163 लागू, बिना अनुमति नहीं निकलेगा जुलूस
The post कांग्रेस से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन रद्द, कहा- पार्टी व जनता के हित के लिए करूंगा काम appeared first on Naya Vichar.