Hot News

कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने की इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, अन्य यात्रियों को भी धमकाया

Emergency Exit Attempt : कुआलालंपुर से केरल के कोच्चि आ रही बटिक एयर की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कथित तौर पर कोशिश की. इस दौरान उसने इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की के पैनल को भी नुकसान पहुंचाया और अन्य यात्रियों को धमकाया. विमान के सुरक्षित कोच्चि पहुंचने के बाद आरोपी को सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया.

हवा में उड़ान के दौरान हुई घटना

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान केरल के पलक्कड़ जिले के कूटन्नाड निवासी हिंदुस्तानीय नागरिक जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई है. वह बुधवार को बटिक एयर की फ्लाइट OD231 से कुआलालंपुर से कोच्चि आ रहा था. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया एफआईआर के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच, जब विमान हवा में था, उसने इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की. आरोप है कि उसने एग्जिट विंडो का पैनल को भी नुकसान पहुंचाया और यात्रियों को धमकाकर विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया.

CISF ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा

बटिक एयर के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. विमान के कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरते ही सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में नेदुम्बास्सेरी पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी), एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 11A (विमान की सुरक्षा संबंधी निर्देशों का उल्लंघन) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(e) के तहत मामला दर्ज किया है.

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप

पुलिस का कहना है कि आरोपी की हरकत से विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश क्यों की.

Also read : Tribalpedia Latin-America: Rosewood की लड़ाई ने दुनिया को क्या सिखाया?

Also read : झारखंड छात्र आंदोलन पर खरगे बोले- छात्रों के मुद्दे जहां होंगे, कांग्रेस उनकी आवाज उठाएगी

The post कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने की इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, अन्य यात्रियों को भी धमकाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top