Hot News

क्या आप भी रात में देर से खाते हैं खाना? जानिए इससे होने वाले नुकसान

Late Night Dinner Side Effects: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग देर रात तक काम करते हैं या मोबाइल और टीवी देखते-देखते खाना भी देर से खाते हैं. कुछ लोगों के लिए रात 10 या 11 बजे खाना खाना रोज की आदत बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है?

सिर्फ क्या खाते हैं, यह ही नहीं बल्कि कब खाते हैं, यह भी आपकी हेल्थ के लिए उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं कि रात में देर से खाना खाने से (Late Night Dinner Side Effects) शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. 

डाइजेस्टिव सिस्टम पर बढ़ता है प्रेशर 

रात में खाना खाने के बाद हमारा शरीर आराम की तैयारी करने लगता है. ऐसे में अगर आप बहुत देर से या भारी खाना खाते हैं, तो उसे पचाने में ज्यादा समय लगता है. इससे गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई लोगों को सुबह उठते ही पेट भारी महसूस होता है, जिसकी एक वजह देर से डिनर भी हो सकता है. 

बढ़ सकता है वजन (Late Night Dinner Side Effects)

अगर आप रोज देर रात खाना खाते हैं और उसके तुरंत बाद सो जाते हैं, तो शरीर को कैलोरी बर्न करने का पर्याप्त समय नहीं मिलता. धीरे-धीरे यह आदत वजन बढ़ने का कारण बन सकती है. खासकर अगर रात के खाने में तला-भुना या ज्यादा मीठा खाना शामिल हो, तो वेट और बढ़ जाता है. 

नींद की गुणवत्ता हो सकती है खराब

देर से खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाने से कई लोगों को बेचैनी, सीने में जलन या भारीपन महसूस होता है.  इससे नींद बार-बार खुल सकती है या गहरी नींद नहीं आती. अच्छी नींद न मिलने का असर अगले दिन आपकी एनर्जी, मूड और काम करने की कैपेसिटी पर भी पड़ता है. 

ब्लड शुगर पर पड़ सकता है असर

देर रात खाना खाने की आदत शरीर के ब्लड शुगर लेवल (Late Night Dinner Side Effects) को भी प्रभावित कर सकती है. खासकर जिन लोगों को डायबिटीज है या उसका खतरा है, उन्हें रात में बहुत देर से खाना खाने से बचना चाहिए. सही समय पर भोजन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है. 

सुबह भूख कम लग सकती है

अगर रात में देर से और ज्यादा मात्रा में खाना खाया जाए, तो अगली सुबह भूख कम लग सकती है. इससे लोग नाश्ता छोड़ देते हैं या बहुत हल्का खाते हैं. जबकि हेल्दी नाश्ता पूरे दिन शरीर को एनर्जी देने के लिए जरूरी माना जाता है. 

कब खाना खाना सबसे बेहतर माना जाता है?

सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले रात का खाना खा लेना बेहतर माना जाता है. इससे शरीर को भोजन पचाने का समय मिल जाता है और नींद भी अच्छी आती है. 

यह भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए आपके लिए कौन-सा सीड्स वॉटर है बेस्ट

The post क्या आप भी रात में देर से खाते हैं खाना? जानिए इससे होने वाले नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top