Hot News

खान सर की कोचिंग पर हमले का वीडियो देखिए, गार्ड से मारपीट, तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ते दिखे हमलावर

Khan Sir Coaching Controversy: पटना में खान सर की कोचिंग ‘ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमले का CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग कोचिंग परिसर में हंगामा करते और गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में ईंट-पत्थर चलाने और पोस्टर फाड़ने की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं.

हमले में कोचिंग के सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं. खान सर के अनुसार हमलावरों ने गार्ड का सिर फोड़ दिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

CCTV के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

पटना पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में कई लोगों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं. जांच टीम आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना में शामिल सभी लोगों तक पहुंचा जा सके.

हमले के बाद बंद रही कोचिंग

घटना के बाद बुधवार को खान सर की कोचिंग बंद कर दी गई. खान सर ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पढ़ाई कराना संभव नहीं है. सुरक्षा और जांच को देखते हुए कोचिंग संचालन पर फिलहाल रोक लगाई गई है.

गोलीबारी के दावे से पीछे हटे खान सर

घटना के बाद खान सर ने शुरुआत में 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि माहौल काफी तनावपूर्ण था और उसी वजह से भ्रम की स्थिति बन गई. उनकी ओर से दर्ज कराई गई FIR में भी गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं है. वहीं पुलिस ने भी फायरिंग की बात से इनकार किया है.

पोस्टर विवाद से शुरू हुआ मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार खान सर की कोचिंग के पास स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर एक पोस्टर लगाया गया था. बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस में चयनित छात्रों के सम्मान समारोह से जुड़ा यह पोस्टर विवाद की वजह बना. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और बाद में मामला हिंसा तक पहुंच गया.

छात्रों का प्रदर्शन जारी

कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए हैं. छात्रों का कहना है कि जब तक खान सर और कोचिंग संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

SSP ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है. गार्ड को चोट आई है और पोस्टर फाड़े गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर सड़क पर बैठे छात्र, बोले- जब तक सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी, नहीं हटेंगे

The post खान सर की कोचिंग पर हमले का वीडियो देखिए, गार्ड से मारपीट, तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ते दिखे हमलावर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top