Hot News

गया जी में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे, बचाने पहुंचा फायर ब्रिगेड कर्मी भी बेहोश

Gaya News : गया जी में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि चारों लोग 30 फीट गहरे कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया. घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव की है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुएं के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण यह हादसा हुआ. मोटर ठीक करने के दौरान चारों ग्रामीण इसकी चपेट में आ गये. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है.

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

डीएसपी शेरघाटी ने बताया हादसे का घटनाक्रम

डीएसपी शेरघाटी ने बताया कि कुएं की गहराई करीब 30 फीट है. कुएं में मोटर से संबंधित काम करने के लिए लोग नीचे उतरे थे. इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गयी.

View on Instagram

डीएसपी ने बताया कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन का स्तर काफी कम होने की वजह से बचाव अभियान में भी सावधानी बरतनी पड़ी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी रहा.

डीएसपी शेरघाटी

आपदा राहत कोष से मिलेगा चार-चार लाख का मुआवजा

डोभी बीडीओ ने बताया कि जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गयी है. हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों को आपदा राहत कोष के माध्यम से प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करायी जा सके.

गया जी: टिकारी में दिनदहाड़े किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार, परिवार में मचा कोहराम

The post गया जी में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे, बचाने पहुंचा फायर ब्रिगेड कर्मी भी बेहोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top