Hot News

गुजरात में बेची जाने वाली थीं समस्तीपुर की दो नाबालिग, पुलिस ने तस्करी से पहले किया रेस्क्यू

Bihar News: बिहार की समस्तीपुर पुलिस ने तस्करी के इरादे से ले जाई गई दो नाबालिग लड़कियों को गुजरात के दादरा नगर हवेली सिलवासा से सुरक्षित बरामद कर लिया. इस दौरान पुलिस ने एक दलाल को भी गिरफ्तार किया, जो किशोरियों को बेचने की फिराक में था.

स्टेशन से हुई थी मुलाकात

मामला शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का है. 13 सितंबर को दोनों लड़कियां घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. जांच में पता चला कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात एक युवक बादल कुमार से हुई. उसने उन्हें घुमाने-फिराने का लालच दिया और अपने साथ गुजरात ले गया.

पांच-पांच लाख में तय हुई थी डील

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 23 वर्षीय बादल कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि गुजरात पहुंचने के बाद उसने दोनों लड़कियों को एक स्त्री के हाथ 5-5 लाख रुपये में बेचने की बात तय की थी.

मां की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

17 सितंबर को पीड़ित मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर लड़कियों का पता गुजरात में लगाया और 22 सितंबर को स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया.

परिजनों ने जताया आभार

बरामद हुई दोनों किशोरियां चार भाई-बहनों में बड़ी हैं. पिता मुंबई में रहकर रसोई का काम करते हैं, जबकि छोटे भाई गांव में पढ़ाई कर रहे हैं. परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो उनकी बेटियां मानव तस्करी के धंधे में बेच दी जातीं.

Also Read: अब स्कूल टाइम पर चलेगी पटना में पिंक बस, मंथली पास में छात्राओं को मिलेगी शानदार सुविधा 

The post गुजरात में बेची जाने वाली थीं समस्तीपुर की दो नाबालिग, पुलिस ने तस्करी से पहले किया रेस्क्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top