US Iran War: होर्मुज जलडमरूमध्य में हिंदुस्तानीय ध्वज वाले जहाज पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर हिंदुस्तान ने ईरानी राजदूत डॉ मोहम्मद फथअली को तलब किया. फथाली के सामने हिंदुस्तान ने गोलीबारी की घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया.
India lodged a protest with the Ambassador of Iran to India, Dr. Mohammad Fathali over the incident of firing on an Indian vessel at Strait of Hormuz. https://t.co/berBzGAtk4
— ANI (@ANI) April 18, 2026
होर्मुज में ईरान-अमेरिका आमने-सामने
होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी दोहरी घेराबंदी खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है. एक ओर जहां अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी करने के अपने अभियान को और तेज कर दिया है, वहीं दूसरी ओर ईरान ने फिर से जलमार्ग को बंद कर दिया है और वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाज पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया है.
ईरान की धमकी- बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जब तक प्रभावी रहेगी, तब तक होर्मुज बंद
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण पहले जैसी स्थिति में लौट आया है. इसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी प्रभावी रहेगी, तब तक वह जलडमरूमध्य में आवागमन को अवरुद्ध करना जारी रखेगा.
#WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, “… They have no navy, no air force. They have no leaders; they have nothing… But we are talking to them. They wanted to close up the Strait again, as they have been doing for years. They can’t blackmail us… They have killed… pic.twitter.com/1ux9XrrhuJ
— ANI (@ANI) April 18, 2026
ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकाया, बच नहीं पाएगा
होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों पर गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी दी है. उन्होंने कहा- हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता. ईरान ने बहुत से लोगों को मारा है. 47 सालों तक वे हत्याएं करके बचते रहे. अब वे ऐसा करके बच नहीं पाएंगे. ट्रंप ने फिर से दोहराया- ईरान के पास न कोई नौसेना है, न कोई वायुसेना. उनके पास कोई नेता भी नहीं बचा है; उसके पास कुछ भी नहीं है, लेकिन हम उनसे बात कर रहे हैं.
The post गोलीबारी से होर्मुज स्ट्रेट दहला, दो जहाजों पर ईरान का हमला, हिंदुस्तान ने विरोध दर्ज कराया appeared first on Naya Vichar.

