Hot News

ग्रामीण एसपी ने कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का लिया जायजा

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. नव वर्ष पर पहली जनवरी को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयारी का जायजा लेने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया. इस दौरान ग्रामीण एसपी आलोक कुशेश्वरस्थान पहुंचे. नव वर्ष पर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए शिवगंगा घाट की सुरक्षा, मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष अंकित चौधरी को कई आवश्यक निर्देश दिए. ग्रामीण एसपी ने उच्च विद्यालय सतीघाट व प्राथमिक विद्यालय पाड़ों में वाहनों के ठहराव के लिए बनाये गये पार्किंग का भी मुआयना किया. दोनों जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात करने को कहा. वहीं एसडीओ शशांक राज व एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने अलग-अलग पहुंच तैयारी का जायजा लिया. एसडीओ व एसडीपीओ ने शिवगंगा घाट की सीढ़ी पर लगे काई को साफ करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थानाध्यक्ष को शिवगंगा घाट में पुलिस बल व चौकीदार को नियुक्त करने का निर्देश दिया. नव वर्ष पर शिवगंगा में रंग-बिरंगी जल का फव्वारा और संध्या में गंगा महाआरती के आयोजन किया जाएगा. यह दोनों आयोजन इस वर्ष शिव नगरी में आकर्षण का केंद्र बनेगा. मौके पर सीओ गोपाल पासवान, बीडीओ प्रभाशंकर मिश्र, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ग्रामीण एसपी ने कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top