Hot News

घर बैठे बनाएं होली के लिए होममेड कलर, ऐसे करें तैयार 

होली रंगों का त्योहार है इस दिन घर पर बाजार से कई तरह के रंग आते है. ऐसे में अब आप भी होली के खास अवसर पर घर पर ही होममेड कलर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करके 4 तरह के रंग बनाने का आसान तरीका. 

पालक से हरा रंग (Green Colour from Spinach)

हरा रंग बनाने के लिए आप पालक के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते है. आप पालक को अच्छे से धो लें और थोड़ा सा पानी के साथ मिक्सर में पीस लें. अब आप इस पेस्ट को छान लें, जो हरा रस निकलेगा उसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको सूखा रंग चाहिए तो आप इसके रस को आटे में मिलाकर धूप में सुखाकर रखें. सूखने के बाद हरा रंग होली के लिए तैयार है. 

चुकंदर से लाल/गुलाबी रंग (Red/Pink Colour from Beetroot)

चुकंदर अपने लाल और गुलाबी रंग के लिए हमेशा से जाना जाता है. होली के लिए आप चुकंदर को काटकर पानी के साथ डालकर मिक्सर में पीस लें. आप इसका रस छानकर इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखा रंग बनाने के लिए आप चुकंदर के रस को आटे या कॉर्नफ्लोर में रस मिलाकर धूप में सुखाएं. सूखने के बाद ये गुलाबी रंग का हो जाएगा. 

हल्दी से पीला रंग (Yellow Colour from Turmeric)

खाने बनाने के टाइम गलती से हाथ में हल्दी लग जाती हैं तो आपने देखा ही होगा कि ये पीले रंग की हो जाती हैं. ऐसे में होली के लिए आप हल्दी से पीला रंग आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप हल्दी पाउडर में बेसन या कॉर्नफ्लोर मिलाएं और अच्छे से सुखा लें, इसके बाद आपका पीला रंग बनकर तैयार हो जाएगा. 

अपराजिता से सूखा नीला/बैंगनी (Blue Colour From Aparajita)

होली पर नीला रंग खूब पसंद किया जाता है. इसके लिए आप अपराजिता के फूल को पानी में उबाल लें, उबालने के बाद आप देखेंगे कि इसमें नीला रंग आ गया है आप इसे मैदा, आटे और कॉर्नफ्लोर के साथ मिक्स करके धूप में सुखाकर इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद 

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

The post घर बैठे बनाएं होली के लिए होममेड कलर, ऐसे करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top