Hot News

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने 5 लोगों को रौंदा, दो स्कूली बच्चों की पहचान नहीं

Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट में 15 अगस्त का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार समेत पांच लोगों को रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो स्कूली बच्चों के होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन शव बुरी तरह कुचल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया जा रहा है.

दो बच्चों की पहचान नहीं

अस्पताल के डॉक्टर हारून के मुताबिक, मृतकों में दो स्कूली बच्चों के शामिल होने की आशंका है. दोनों की हालत इतनी गंभीर है कि फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है. डॉक्टर ने बताया कि शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है. पुलिस और अस्पताल प्रशासन मृतकों की पहचान कराने में जुटे हैं.

तीन घायल प्रयागराज रेफर

हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज रेफर करने की तैयारी की है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों शिशु किस स्कूल के छात्र थे.

यह भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मातम, संभल में कार्यक्रम के बीच गिरा स्कूल का छज्जा, 8 साल के शिशु की मौत, कई मासूम घायल

The post चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने 5 लोगों को रौंदा, दो स्कूली बच्चों की पहचान नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top