NEET पेपर लीक विवाद के बीच उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला पंचायती राज मंत्रालय में कर दिया गया है.
कौन हैं नए उच्च शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार?
उच्च शिक्षा विभाग की कमान संभालने वाले नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. उन्होंने IIT रुड़की से बीटेक और IIT दिल्ली से एमटेक किया है. इससे पहले वह केंद्र प्रशासन में पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के रूप में तैनात थे. वे पर्यावरण मंत्रालय में अपर सचिव तथा राजस्थान प्रशासन में स्कूली शिक्षा, ऊर्जा और कृषि जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव की भूमिका निभा चुके हैं.
The post छात्र आंदोलन के बीच एक्शन मोड में केंद्र प्रशासन: विनीत जोशी की शिक्षा विभाग से छुट्टी appeared first on Naya Vichar.