Hot News

जन नायकन से लेकर द इंडिया स्टोरी तक, जानें कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं इस हफ्ते थिएटर में रिलीज

Bollywood Films Releasing in Theatre this Week: अगर आप इस हफ्ते नई फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइये क्योंकि इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही हैं कई शानदार फिल्में. रोमांटिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक. आइये जानते हैं, 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2026 के बीच कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं  रिलीज.

जन नायकन  (Jana Nayagan) – 23 July, 2026

सी. एम विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को थिएटर में  रिलीज होने जा रही है. फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेंगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वशुदेव और प्रियमणि है. एच.विनोथ की यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर है और एक ईमानदार और निडर पूर्व पुलिस अधिकारी की कहानी दर्शाती है, जो भ्रष्ट व्यवस्था और ताकतवर नेताओं के खिलाफ लड़ता हैं. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aaeegi) – 24 July, 2026

अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखने का शोक है, तो आप इसे थिएटर में देख सकते हैं. ‘दुल्हनिया ले आएगी’ खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और ओंकार कपूर की पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी  ‘नव्या’ (खुशाली) की भव्य शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. आकाश आदित्य लामा की यह फिल्म 24 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी.

तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main) – 24 July, 2026

मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म तेरा यार हूं मैं’ रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो दोस्ती, प्यार और रिश्तों के ताने-बाने को दिखाती है. इस फिल्म से फिल्म मेकर इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.  फिल्म में अमन इंद्र कुमार, परेश रावल, आकांक्षा शर्मा, जॉनी लीवर, और सुप्रिया पिलगांवकर है. यह फिल्म दर्शकों को इमोशनल करने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन का वादा करती है. यह फिल्म आप 24 जुलाई को थिएटर में देख सकते हैं.

उत्तर दा पुत्तर (Uttar Da Puttar)- 24 July, 2026

अन्नू कपूर स्टारर उत्तर दा पुत्तर वास्तु शास्त्र’, किस्मत और जिंदगी में सही दिशा जैसे अनोखे विषय पर आधारित है. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र काला और रुखसार रहमान जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे. आज के दौर की भारी-भरकम एक्शन फिल्मों के बीच, यह फिल्म दर्शकों को ठहाके लगाने के साथ-साथ एक प्यारा सा पारिवारिक संदेश भी देगी. 

मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी (Max, Min & Meowzaki) – 24 July, 2026

मेधा शंकर की मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’  एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  पद्मकुमार नरसिम्हा मूर्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी मुंबई के मानसून की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो ब्रेकअप, आधुनिक रिश्तों के बिखराव और एक बिल्ली के जरिए दोबारा जोड़ने वाली उम्मीद को दिखाती है. फिल्म में  मेधा के अलावा सिद्धार्थ मेनन, नसीरुद्दीन शाह, मंदिरा बेदी, आदिल हुसैन और नफीसा अली मुख्य भूमिका में दिखेंगे.

द  इंडिया स्टोरी  (The India Story) – 24 July, 2026

श्रेयश तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर है, जो मिलावटी खान-पान और कीटनाशकों के खतरनाक घोटालों से पर्दा उठाती है. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जो दर्शकों को एक झकझोर देने वाला सामाजिक संदेश देगी.

 यह भी पढ़े: Movies To Watch In Theatres This Week: इस वीक थियेटर्स में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, इन फिल्मों को कर सकेंगे एंजॉय

The post जन नायकन से लेकर द इंडिया स्टोरी तक, जानें कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं इस हफ्ते थिएटर में रिलीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top