Hot News

‘जमाखोरी की तो खैर नहीं!’ 10 टन से ज्यादा चीनी खपत वालों के लिए 15 दिन का स्टॉक लिमिट

धनबाद में चीनी की जमाखोरी और अनावश्यक भंडारण की अब निगरानी बढ़ेगी. ऐसे बड़े उपभोक्ता, जिनकी औसत मासिक चीनी खपत 10 टन या उससे अधिक है, अब वे अपनी 15 दिनों की खपत से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे.

चीनी का स्टॉक (सांकेतिक तस्वीर)

धनबाद में निगरानी प्रशासन के जिम्मे

राज्य प्रशासन ने धनबाद समेत सभी जिलों के उपायुक्तों को आदेश का कड़ाई से प्रवर्तन कराने और की गयी कार्रवाई से विभाग को अवगत कराने को कहा है. इसके तहत जिले में चीनी के बड़े खरीदारों और उपभोक्ताओं के स्टॉक की जांच की जा सकती है. सीमा से अधिक भंडारण, खरीद और उपलब्ध स्टॉक के बीच अंतर मिलने पर संबंधित मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

बढ़ती कीमतों के बीच लिया गया फैसला

केंद्र का यह फैसला चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच आया है. रिपोर्ट के अनुसार 18 अगस्त को खुदरा चीनी की कीमत करीब 52.30 रु प्रति किलोग्राम थी, जबकि साल भर पहले यह करीब 46.34 रु प्रति किलो थी. यानी सालाना आधार पर कीमत में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

The post ‘जमाखोरी की तो खैर नहीं!’ 10 टन से ज्यादा चीनी खपत वालों के लिए 15 दिन का स्टॉक लिमिट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top