Hot News

जुलाई 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त

Ravi Pradosh Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. वर्ष 2026 में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जुलाई 2026 (रविवार) को पड़ रही है. रविवार के दिन होने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव की भी कृपा प्राप्त होती है. इससे उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

रवि प्रदोष व्रत जुलाई 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समय इस प्रकार है:

  • व्रत की तिथि: 26 जुलाई 2026 (रविवार)
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई 2026, दोपहर 1:58 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 27 जुलाई 2026, शाम 4:15 बजे
  • प्रदोष काल (पूजा मुहूर्त): शाम 7:16 बजे से रात 9:21 बजे तक

रवि प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • पूरे दिन व्रत का पालन करें और शिव मंत्रों का स्मरण करें.
  • शाम को प्रदोष काल से पहले पुनः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • शिवलिंग का जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक करें.
  • भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र, चंदन और अक्षत अर्पित करें.
  • इसके बाद रवि प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें.
  • भगवान शिव को फल, मिठाई और अन्य नैवेद्य का भोग लगाएं.
  • ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.
  • अंत में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान शिव की आरती करें और अपनी मनोकामना की प्रार्थना करें.

रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर आनंद तांडव करते हैं. इसलिए इस समय की गई शिव पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है. रविवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत सूर्य देव से भी संबंधित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.

यह भी पढ़ें: महाप्रभु की घर वापसी आज, पुरी में बाहुड़ा यात्रा में उमड़ेगा आस्था का महासागर

यहभी पढ़ें: मौसीबाड़ी से लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, रांची रथयात्रा महोत्सव का होगा भव्य समापन

The post जुलाई 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top