Hot News

जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें, Maruti के 6 मॉडल्स शामिल, कौन बनी नंबर-1?

जुलाई 2026 में हिंदुस्तान की पैसेंजर व्हीकल मार्केट में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की कुल 2,00,868 यूनिट्स बिकीं. ये पिछले साल जुलाई में बिकी 1,46,029 यूनिट्स के मुकाबले 37.55% ज्यादा हैं. इस लिस्ट में Maruti Suzuki का दबदबा साफ नजर आया, क्योंकि उसके 6 मॉडल टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे. वहीं, टाटा, हुंडई और महिंद्रा की एक-एक कार भी इस लिस्ट में शामिल रही.

Dzire बनी नंबर-1, WagonR ने भी दिखाई दमदार रफ्तार

जुलाई 2026 में Maruti Dzire ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया. इस दौरान इसकी 23,791 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल जुलाई (20,895 यूनिट) के मुकाबले करीब 13.86% ज्यादा हैं.

वहीं, Maruti WagonR भी ज्यादा पीछे नहीं रही. जुलाई 2026 में इसकी 23,338 यूनिट बिकीं, जो सालाना आधार पर 58.65% की शानदार बढ़ोतरी है. यानी पिछले साल के मुकाबले 8,628 ज्यादा कस्टमर्स ने WagonR खरीदी.

Photo: Maruti Suzuki

ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV

Fronx, Creta और Punch ने भी किया कमाल

Maruti Fronx की शानदार बिक्री का सिलसिला जारी है. जुलाई में इसकी 19,473 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 51.28% ज्यादा हैं. वहीं, Maruti Baleno भी पीछे नहीं रही. इसकी 18,241 यूनिटों की बिक्री हुई.

उधर, Hyundai Creta और नई Creta Electric का भी जुलाई का महीना सही रहा. दोनों की कुल 18,088 यूनिट बिकीं, जिससे यह बिक्री के मामले में आठवें नंबर पर रही. इसकी बिक्री में 7.04% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Nexon और Scorpio ने भी लिस्ट में बनाई जगह

Tata Nexon और Nexon EV ने बिक्री के मामले में नौवां नंबर हासिल किया. दोनों मॉडल्स की कुल 17,471 यूनिट्स बिकीं. वहीं, Mahindra Scorpio और Scorpio N की कुल 16,009 यूनिट्स की बिक्री हुई. इस दमदार SUV ने सालाना आधार पर 16.45% की ग्रोथ दर्ज की और टॉप-10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई.

देखें लिस्ट

रैंक कार का नाम जुलाई 2026 (यूनिट्स) जुलाई 2025 (यूनिट्स)
1 मारुति डिजायर (Dzire) 23,791 20,895
2 मारुति वैगनआर (WagonR) 23,338 14,710
3 मारुति अर्टिगा (Ertiga) 21,606 16,604
4 मारुति स्विफ्ट (Swift) 21,538 14,190
5 टाटा पंच / पंच EV (Punch / EV) 21,313 10,785
6 मारुति फ्रॉन्क्स (Fronx) 19,473 12,872
7 मारुति बलेनो (Baleno) 18,241 12,503
8 हुंडई क्रेटा / क्रेटा EV (Creta / EV) 18,088 16,898
9 टाटा नेक्सॉन / नेक्सॉन EV (Nexon / EV) 17,471 12,825
10 महिंद्रा स्कॉर्पियो / स्कॉर्पियो N (Scorpio / N) 16,009 13,747
कुल टॉप-10 कारों की कुल बिक्री 2,00,868 1,46,029

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले नई Mahindra Scorpio-N Facelift की मिली झलक, वीडियो में देखें क्या-क्या बदला

The post जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें, Maruti के 6 मॉडल्स शामिल, कौन बनी नंबर-1? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top