रांची से राजेश तिवारी की रिपोर्ट
Ranchi News: रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)-2025 की पहली पाली रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गई. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी.
कुल 103 पदों के लिए हो रही है परीक्षा
कुल 103 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित कि जा रही है. इस परीक्षा में लगभग 2 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इसके लिए झारखंड के सभी 24 जिलों में करीब 560 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो रही है.
दो घंटे की है परीक्षा
जेपीएससी पीटी परीक्षा दो प्रश्नपत्रों में आयोजित की जा रही है. सामान्य अध्ययन पत्र-एक और पत्र-दो, दोनों ही 200-200 अंकों के हैं. प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100-100 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं. हर पेपर के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
झारखंड: जेपीएससी पीटी-2025 की पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न. सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा हुई, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से होगी. 103 पदों के लिए करीब 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल, राज्यभर में 560 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित.#PrabhatKhabar #JharkhandNews #JPSC…
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 19, 2026
सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे
जेपीएससी की पीटी परीक्षा के दौरान इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी देखने को मिली. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की जा रही थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके. अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले पांच स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा था.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
The post जेपीएससी परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण सम्पन्न, दूसरी पाली तीन बजे से शुरू होगी appeared first on Naya Vichar.

