Hot News

“जो देखते हैं, वही बोलते हैं…” मोहम्मद इरफान की बहन ने बताया कैसे बनी उनकी अलग पहचान

Mohammad Irfan Story : नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान देशभर में चर्चा का विषय बने मोहम्मद इरफान की बहन ने बताया कि उनके भाई की तैयारी किसी मंच या नेतृत्वक संगठन से नहीं होती. उन्होंने कहा कि इरफान अन्ना हजारे के आंदोलन के समय से ही अलग-अलग जन आंदोलनों में जाते रहे हैं. जो कुछ अपनी आंखों से देखते हैं और समाज में महसूस करते हैं, उसी को अपनी भाषा में लोगों के सामने रखते हैं. अगर उन्हें कहीं कोई अच्छी बात या लाइन सुनने को मिलती है तो वह उसे पढ़कर सुनाती हैं. इसके बाद इरफान बार-बार उसकी प्रैक्टिस करते हैं और फिर अपने अंदाज में लोगों के सामने रखते हैं.

“मजदूरों की बात कोई नहीं करता, इसलिए भाई वही मुद्दा उठाते हैं”

उनकी बहन बताती हैं कि मोहम्मद इरफान खुद रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं. मजदूरों की जिंदगी को उन्होंने करीब से देखा है, इसलिए उनके भाषणों में सबसे ज्यादा जिक्र मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं का होता है. उनका कहना है कि मजदूरों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं होता, इसलिए उनके भाई हमेशा उन्हीं के हक की बात करते हैं. जब लोग आकर कहते हैं कि “आपका भाई बहुत अच्छा बोलता है”, तो पूरे परिवार को खुशी होती है कि कम से कम वह समाज के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं.

नाम पर होती है नेतृत्व तो लगता है डर

इरफान की बहन ने कहा कि कई बार जब लोगों को उनके भाई का नाम पता चलता है तो चर्चा हिंदू-मुस्लिम की तरफ मुड़ जाती है. ऐसे समय परिवार को थोड़ा डर जरूर लगता है, लेकिन उनका मानना है कि उनका परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता है और कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला. उनके मुताबिक इरफान का मकसद केवल लोगों के अधिकारों और संविधान की बात करना है, किसी तरह की धार्मिक या नेतृत्वक नफरत फैलाना नहीं.

जंतर-मंतर से पूरे देश में मिली पहचान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोहम्मद इरफान रातों-रात चर्चा में आ गए. संविधान, लोकतंत्र और मजदूरों के अधिकारों पर उनकी सरल लेकिन प्रभावी बातों ने लोगों का ध्यान खींचा. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उनके घर पहुंचे, परिवार से मुलाकात की और इरफान की समझ और सीखने की इच्छा की सराहना की. परिवार का कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि एक आम मजदूर की आवाज अब पूरे देश तक पहुंच रही है.

The post “जो देखते हैं, वही बोलते हैं…” मोहम्मद इरफान की बहन ने बताया कैसे बनी उनकी अलग पहचान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top