Hot News

झाड़ग्राम : माध्यमिक परीक्षा में असफल छात्रा का शव जंगल से बरामद, सनसनी

शनिवार की दोपहर से लापता थी, रविवार को जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव

प्रतिनिधि, खड़गपुर

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के तामाजुड़ी इलाके में माध्यमिक परीक्षा में फेल हुई एक छात्रा लापता थी. रविवार को छात्रा का शव उसके घर से करीबन डेढ़ किलोमीटर दूरी पर मौजूद जंगल में एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा का नाम फाल्गुनी हेम्ब्रम (16 वर्ष) था. मालूम हो कि फाल्गुनी माध्यमिक परीक्षा में इस बार फेल हो गयी थी, जिसके बाद से वह मानसिक परेशानी में थी. शनिवार दोपहर को वह अचानक घर से निकलकर लापता हो गयी थी, परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इस बारे में उसके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी. रविवार को स्थानीय लोगों ने उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर मौजूद जंगल में एक पेड़ से उसके शव को लटकता देखा. घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के परिजनों को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post झाड़ग्राम : माध्यमिक परीक्षा में असफल छात्रा का शव जंगल से बरामद, सनसनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top