Hot News

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें 26 जनवरी का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं, अगर हम 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के दिन मौसम की बात करें तो सुबह में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ते ही आसामान साफ हो जाएगा. इस दौरान पूरे दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

26 जनवरी को उत्तर हिंदुस्तान में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना

दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर हिंदुस्तान में मौसम की स्थिति खराब हो गयी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. दो-तीन दिनों बाद झारखंड पर भी इसका असर पड़ सकता है. 26 जनवरी को उत्तर हिंदुस्तान में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है.

29 और 30 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में 29 और 30 जनवरी को सुबह कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. कांके का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा. चाईबासा जिला सबसे गरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: रांची में मोहन भागवात का बड़ा बयान, बोले- जनजातीय समुदाय और हिंदू अलग नहीं, आदिवासियों को दी ये सलाह

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर- अधिकतम- न्यूनतम
रांची- 26.1 10

जमशेदपुर- 30 11.2
मेदिनीनगर-29.4 8.7

बोकारो-28.1 9.1
चाईबासा-31.8 10.2

खूंटी-27.2- 6.4
लातेहार-22- 11.9

लोहरदगा-26.5 6.8
हजारीबाग-26.2 7.7

देवघर-27 10.6
पाकुड़-26.6 10.6

सरायकेला-30.7 9.7

Also Read: झारखंड का सारंडा जंगल बन रहा नक्सलियों की कब्रगाह, अब बचे सिर्फ 65 माओवादी

The post झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें 26 जनवरी का वेदर रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top