Hot News

टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर और अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह का निधन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट 

Jamshedpur News : जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर और लगातार दस वर्षों तक शॉट पुट के नेशनल चैंपियन रहे अर्जुन अवार्डी सरदार बलविंदर सिंह ‘बाबा धालीवाल’ का निधन हो गया है. 68 वर्षीय बलविंदर सिंह लंबे समय से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने सोमवार को चंडीगढ़ के लिवासा अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह अपने पीछे पत्नी हरदीश कौर, बेटे परमजीत सिंह और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से स्पोर्ट्स जगत और टाटा स्टील परिवार में शोक की लहर है.

युवा खिलाड़ियों को तराशने में निभाई अहम भूमिका

मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह का शॉट पुट में ऐसा दबदबा था कि उनकी उपलब्धियों को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया था. टाटा स्टील से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह स्पोर्ट्स से लगातार जुड़े रहे. वह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़कर युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे थे. वर्तमान में वह चंडीगढ़ में एक स्पोर्ट्स एकेडमी चला रहे थे, जहां से प्रशिक्षण पाकर करीब 20 से 25 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया. इसके अलावा वह दिल्ली के गुरुद्वारा बाबा विरसा सिंह गोविंद सदन के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.

3 जून को चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार 3 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित बर्निंग घाट पर किया जाएगा. उनकी बेटी हरमन कौर के इंग्लैंड से लौटने के बाद अंतिम विदाई दी जाएगी.

स्पोर्ट्स जगत और सामाजिक संगठनों ने जताया गहरा शोक

उनके निधन पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के पदाधिकारियों, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, इंटरनेशनल साइकिलिस्ट सरदार इंद्रजीत सिंह सहित, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रधान सरदार निशान सिंह, कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, सतबीर सिंह सोमू देश के कई नामचीन खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स संघों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. स्पोर्ट्स प्रेमियों ने इसे राष्ट्र और स्पोर्ट्स जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

The post टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर और अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह का निधन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top