Hot News

‘टैलेंट, लीडरशिप और तेज दिमाग’! इस समय पर जन्मे बच्चों में होती है ये तीनों चीजें, इन क्षेत्रों में मचाते हैं तहलका

Birth Time Personality, रांची: शिशु का जन्म समय उनकी जीवन यात्रा, स्वभाव, सोच और प्रतिभा के बारे में काफी कुछ जानकारी दे सकता है. वैसे तो हर बच्चा अपनी किस्मत की किताब खुद लिखता लेकिन किसी शिशु भी का समय जानकार ज्योतिषाशास्त्र के जरिये सामान्य अनुमान जरूर लगा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि सुबह 4 बजे दोपहर 12 बजे के बीच जन्मे शिशु वैदिक एस्ट्रो के अनुसार कैसे होते है. इस समयावधि के बीच जन्मे बच्चों कौन कौन विशेष गुण आमतौर पर देखने को मिलते हैं, जो उन्हें जीवन में अलग पहचान दिलाने में मदद करते हैं.

इस समय में जन्मे शिशु होते हैं जिज्ञासु

वैदिक एस्ट्रो के अनुसार इस सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जन्मे शिशु अक्सर ऊर्जावान, जिज्ञासु और मिलनसार होते हैं. ये शिशु अपने आसपास के माहौल को जल्दी भांपते हैं और नये अनुभवों को अपनाने में सहज रहते हैं. इन्हें सामाजिक गतिविधियों और स्पोर्ट्सों में भाग लेना पसंद होता है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता धीरे-धीरे विकसित होती है. इन बच्चों में भावनात्मक समझदारी भी होती है. इनमें दूसरों के दृष्टिकोण को समझने की क्षमता कमाल की होती है. खासकर इनमें किसी भी दल या ग्रुप के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल भी कौशल होता है. यही कारण है कि इस समय में जन्मे शिशु अक्सर परिवार और दोस्तों के बीच अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख लेते हैं.

Also Read: Bread Kachori Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी ब्रेड कचौड़ी, शाम की चाय और टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक

क्रियेटिव सोच और शिक्षा में होती है अधिक रुचि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सुबह‑दोपहर के समय जन्मे बच्चों में क्रियेटिव सोच और शिक्षा में रुचि अधिक होती है. ये शिशु किसी भी चीज को जल्दी सीखते हैं. साथ ही इनमें नये विषयों में खुद को ढालने में महारत हासिल होता है. कला, संगीत, लेखन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि में शामिल रहती है. इसके अलावा इनमें धैर्य और समझदारी इतनी गजब की होती है कि ये छोटी-छोटी चीजों में छिपी मूल बातों को असानी से समझ जाते हैं और किसी भी विषय को बरीकी सोचते हैं.

अपने चुने हुए क्षेत्रों में होते हैं भरोसेमंद व्यक्तित्व

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इस समय पर जन्मे बच्चों के लिए जीवन और करियर की दिशा अधिक स्पष्ट होती है. ये शिशु अपने चुने हुए क्षेत्र में प्रभावशाली और भरोसेमंद व्यक्तित्व के रूप में उभरते हैं. इस समय के बीच जन्मे शिशु अगर नेतृत्व की क्षमता वाले पेशों में आगे बढ़ते हैं तो सफलता की संभावना अधिक होती है. ये लोग समाज सेवा, शिक्षा, रचनात्मक क्षेत्र और तकनीकी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होते हैं. जोखिम उठाने और चुनौती स्वीकार करने की प्रवृत्ति उन्हें अन्य बच्चों से अलग बनाती है.

Also Read: Mooli Patta Saag: सर्दियों में मूली के पत्ते से बनाएं टेस्टी साग, गरमा-गरम चावल-दाल के साथ करें सर्व

The post ‘टैलेंट, लीडरशिप और तेज दिमाग’! इस समय पर जन्मे बच्चों में होती है ये तीनों चीजें, इन क्षेत्रों में मचाते हैं तहलका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top