Hot News

ट्रंप का दावा- दोहा में बैठक के लिए ईरान ने किया अनुरोध, तेहरान का इनकार

Iran US Conflict: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर ट्वीट किया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है. यह कल दोहा में होगी. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव बढ़ा है.

होर्मुज स्ट्रेट विवाद पर हो सकती है चर्चा

अगर कतर के दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच बैठक होती है तो इसका मुख्य एजेंडा होर्मुज से जुड़े तनाव को कम करना हो सकता है. यह रणनीतिक समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए काफी अहम रास्ता है. बीते एक सप्ताह से सैन्य कार्रवाई के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा है.

अमेरिकी अधिकारी ने कहा- सैन्य गतिविधियां रोकने पर फिलहाल सहमति

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अमेरिकी अधिकारी के बयान के मुताबिक बताया है कि दोनों पक्षों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है. वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार तकनीकी स्तर पर बातचीत जारी रहने तक जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रह सकती है.

ईरान ने किया ट्रंप के दावे का खंडन

इधर, ईरान ने दोहा में किसी भी बैठक की समाचारों को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान के प्रशासनी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) के अनुसार, उप विदेश मंत्री (कानूनी एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने साफ तौर पर कहा कि इस सप्ताह किसी भी कार्य समूह की बैठक निर्धारित नहीं है. गरीबाबादी ने कहा कि कतर के साथ संपर्क और परामर्श पहले की तरह जारी है, जिसमें दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं के पालन पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, उन्होंने दोहा में तकनीकी कार्य समूह की बैठक होने संबंधी मीडिया रिपोर्टों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि वार्ता का पहला दौर तभी आयोजित किया जाएगा, जब जरूरी परिस्थितियां अनुकूल होंगी और तिथि व स्थान पर दोनों पक्षों की सहमति बन जाएगी.

ये भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी दी, अमेरिका को बताया धोखेबाज

कतर निभा रहा है मध्यस्थ की भूमिका

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को कम करने के प्रयासों में कतर अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. दोनों देशों के बीच संवाद बनाए रखने के लिए कतर लगातार संपर्क में है और मध्यस्थ देशों के माध्यम से परामर्श जारी है.

अलग-अलग बयानों से बनी असमंजस की स्थिति

अमेरिका और ईरान की तरफ से बैठक को लेकर अलग-अलग बयानों ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है. एक ओर जहां डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा में बैठक की घोषणा कर दी है, वहीं ईरान ने ऐसी किसी तकनीकी वार्ता से इनकार किया है. दोनों देशों के विरोधाभासी बयानों से यह साफ है कि वार्ता को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

Also Read: न थमी रफ्तार, न बुझा चूल्हा: होर्मुज के चक्रव्यूह को हिंदुस्तान ने ’41 दरवाजों’ से ऐसे तोड़ा

The post ट्रंप का दावा- दोहा में बैठक के लिए ईरान ने किया अनुरोध, तेहरान का इनकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top