Hot News

ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है Nothing Phone 4b, भारत में लॉन्च की तैयारी तेज

Nothing India जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च कर सकती है. कंपनी अपनी पॉपुलर नेमिंग सीरीज को आगे बढ़ा रही है, क्योंकि इससे पहले Nothing Phone 4a जैसे डिवाइस भी बाजार में आ चुके हैं. अब सवाल यह है कि Nothing Phone 4b में नया क्या होगा? सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिल सकता है. दरअसल, Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए फोन के नए डिजाइन की झलक दिखाई है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है.

Nothing ने हिंदुस्तान में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की दिखाई झलक

Nothing ने अपने ऑफिसियल X (पहले Twitter) अकाउंट पर एक नया टीजर शेयर किया है. टीजर में एक स्मार्टफोन का स्केच दिखाई देता है और वीडियो के आखिर में ‘4b’ पेंसिल नजर आती है. इससे संकेत मिल रहा है कि Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी जल्द ही हिंदुस्तान में कथित Nothing Phone 4b लॉन्च कर सकती है.

बता दें यह कंपनी की नई ‘b’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में उतारा जा सकता है. दिलचस्प बात यह है कि Flipkart पर इस आने वाले डिवाइस के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. इससे यह साफ हो गया है कि फोन हिंदुस्तान में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

कैसा होगा डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो कथित Nothing Phone 4b अपने यूनिक और फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ आ सकता है. फोन के पीछे सिंगल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही Nothing की पहचान बन चुका ट्रांसपेरेंट बैक पैनल भी बरकरार रहने की उम्मीद है, जिसमें स्क्रू और कुछ इंटरनल कंपोनेंट्स साफ नजर आएंगे. फोन को फ्लैट बैक डिजाइन और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 4G सपोर्ट, UPI भी चलेगा और लोकेशन भी होगी ट्रैक, सिर्फ ₹799 में जियो लेकर आई नया फोन

The post ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है Nothing Phone 4b, हिंदुस्तान में लॉन्च की तैयारी तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top