Twisha Sharma death case : भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. मध्यप्रदेश प्रशासन ने उसके परिवार की मांग पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है. ट्विशा शर्मा का शव 11-12 मई की रात को उसके ससुराल में फांसी से लटका मिला था.
ट्विशा के भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की ओर पहला कदम
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने सीबीआई जांच की सिफारिश पर कहा कि यह एक निष्पक्ष जांच की ओर पहला कदम है जिसकी हम मांग कर रहे थे. यह एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट है. हम शुरू से ही निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए लड़ रहे थे. यह हम सभी की लड़ाई है, जो भी ट्विशा से जुड़े थे, उनकी लड़ाई है. सीबीआई जांच की सिफारिश हमारी छोटी जीत है, लेकिन अभी बड़ी लड़ाई बाकी है.
ट्विशा का पति फरार
Madhya Pradesh government recommends CBI investigation into Twisha Sharma death case pic.twitter.com/AkutW8XADc
— ANI (@ANI) May 22, 2026
ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पूरी कोशिश कर रही है. भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं और उसकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है. फरार समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल की है.
ट्विशा की सास के वकील एनोश जॉर्ज ने खोया आपा
#WATCH | Twisha Sharma death case | Bhopal, Madhya Pradesh: Twisha Sharma’s mother-in-law Giribala Singh’s lawyer, Enosh George loses his cool as he leaves from her residence, while journalists asked him questions related to the case. pic.twitter.com/RI2q6q91xZ
— ANI (@ANI) May 22, 2026
सीबीआई जांच की सिफारिश की सूचना सामने आने के बाद ट्विशा की सास के वकील एनोश जॉर्ज ने कहा कि जरूर जांच होनी चाहिए. मीडिया ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि वे ट्विशा की सास के साथ क्या उनका बयान दर्ज कराने जा रहे हैं, तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और मीडिया पर भड़क उठे. ट्विशा की सास एक पूर्व जज हैं, उनसे भी इस केस में पूछताछ हो रही है.
ये भी पढ़ें : नमाज पर प्रतिबंध के बाद भोजशाला मंदिर परिसर में पहली बार शुक्रवार को हुई पूजा, सुरक्षाकर्मी मुस्तैद
सीएम विजय ने एक बार फिर किया मंत्रिमंडल का विस्तार, IUML और VCK के 1-1 विधायक बने मंत्री
The post ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी appeared first on Naya Vichar.

