Hot News

डीके शिवकुमार ने शपथग्रहण से पहले गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता जताई- उनके भरोसे ने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया

DK Shivakumar : कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार 3 जून को शपथ लेने वाले हैं. वे सिद्धारमैया की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.शपथ से पहले डीके शिवकुमार ने गांधी परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है.

गांधी परिवार के भरोसे ने मेरे नेतृत्वक करियर को प्रभावित किया

डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि गांधी परिवार ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया है. वे लिखते हैं कि गांधी परिवार के लीडरशिप से तो उनका नेतृत्वक करियर प्रभावित हुआ ही, साथ ही उनके भरोसे ने भी उनके करियर पर काफी असर डाला है. शिवकुमार लिखते हैं कि गांधी परिवार के भरोसे ने उनके करियर को संवारा. उनका भरोसा मुझे नेतृत्वक सफर के विभिन्न पड़ावों पर मिला, जिसने मेरे करियर को नई दिशा दी.

राजीव गांधी को किया याद

डीके शिवकुमार ने अपने पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि राजीव गांधी ने उनकी क्षमता को पहचाना था और उन्हें आगे आकर काम करने का मौका दिया था. राजीव गांधी के बारे में डीके शिवकुमार ने लिखा है कि उन्होंने मुझे इस बात के प्रेरित किया कि मैं अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित करूं. शिवकुमार ने अपने पोस्ट में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के प्रति भी अपना सम्मान प्रकट किया. उन्होंने लिखा कि सोनिया गांधी ने उन्हें उस वक्त सपोर्ट किया, जब वे करियर के कठिन दौर से गुजर रहे थे. उन्होंने मुझे सिखाया की लीडरशिप क्या होता है. लीडर वो होता है, जो बुरे समय में भी आपका साथ दे आपके बगल में खड़ा रहे.

राहुल गांधी के सपोर्ट की भी चर्चा की

डीके शिवकुमार ने अपने पोस्ट में राहुल गांधी के बारे में भी बात किया और बताया कि वे हर समय उनकी मदद करते हैं और उनका मार्गदर्शन करते रहते हैं. लोकतंत्र के वैल्यूज में उनकी आस्था को प्रेरणास्रोत बताते हुए डीके शिवकुमार ने उनकी तारीफ की. साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी की भी तारीफ की और लिखा कि कार्यकर्ताओं तक उनकी पहुंच बहुत अच्छी है.

ये भी पढ़ें : क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी से सिद्धारमैया को हटाने का फैसला कांग्रेस को भारी पड़ सकता है?

डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया, होंगे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

The post डीके शिवकुमार ने शपथग्रहण से पहले गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता जताई- उनके भरोसे ने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top