Hot News

डीवाई पाटिल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- उनका जीवन समाज सेवा को रहा समर्पित

DY Patil Death : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने डीवाई पाटिल के निधन पर शोक प्रकट किया है. डीवाई पाटिल अपने नेतृत्वक करियर के दौरान बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने डीवाई पाटिल ग्रुप की स्थापना भी की थी. कई नेताओं ने डीवाई पाटिल के शिक्षा, हेल्थ केयर और पब्लिक सेवा को देखते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में पोस्ट कर डॉ. पाटिल के परोपकारी कार्यों और वंचितों के हित में किए काम को याद किया. उन्होंने लिखा कि डॉ. पाटिल परोपकार और विशेष रूप से शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा में हमेशा आगे रहे. उन्होंने हमेशा गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में ही काम किया. उनके निधन से व्यथित हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. पाटिल के परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक पोस्ट में डॉ. पाटिल के शिक्षा क्षेत्र में आजीवन समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की.

राजनाथ सिंह ने लिखा, “प्रसिद्ध शिक्षाविद और बिहार एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल जी के निधन से व्यथित हूं. उन्होंने अपना जीवन शिक्षा को बढ़ावा देने और अटूट प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा में समर्पित कर दिया. उनकी विशिष्ट सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके अमिट योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार, प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राज्यपाल और डी वाई पाटिल समूह के संस्थापक डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल के रूप में डॉ. पाटिल ने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान दिया. चौहान ने कहा कि शिक्षा, शासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी. उन्होंने शोक संतप्त परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

पीयूष गोयल बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य में योगदान हमेशा रहेगा याद

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक पदों तक पहुंचने का उनका सफर प्रेरणादायक रहा. गोयल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. पाटिल का योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

Also read : ‘किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन’, एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानी

The post डीवाई पाटिल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- उनका जीवन समाज सेवा को रहा समर्पित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top