Hot News

तृणमूल की दरकती जमीन पर माकपा की नजर, पैठ जमाने के लिए शुरू की कवायद

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

Bengal News: कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस में जारी बिखराव से विपक्षी मैदान में पैदा हुए खालीपन को भरने के लिए माकपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है. पार्टी कैडरों का भरोसा जगाने और संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए माकपा ने सभी जिला नेताओं को लगातार आंदोलन की तैयारी करने का निर्देश जारी किया है. हटाए जा रहे हॉकरों के साथ खड़ा होने से लेकर महंगाई और एसआइआर से नाम हटाने के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनायी जा रही है. आगामी 23 और 24 जून को पार्टी की राज्य कमेटी की बैठक होगी, जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.

बूथ आधारित समीक्षा में सामने आए तथ्य

विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतकर अपनी शून्यता खत्म करने वाली माकपा ने हर जिले में बूथ आधारित समीक्षा शुरू की है. राज्य कमेटी के एक सदस्य के अनुसार, इस समीक्षा में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पार्टी का मानना है कि भाजपा का यह दावा गलत है कि उसे हिंदुओं के वोट बड़ी संख्या में मिले, बल्कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में हिंदुओं की एक बड़ी आबादी ने तृणमूल को वोट दिया और कुछ हिस्सा माकपा को भी मिला. अब तृणमूल के कमजोर होते संगठन को देखते हुए माकपा अल्पसंख्यकों के साथ-साथ हिंदू वोटों को वापस अपने पाले में लाने का प्रयास करेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

माकपा का मानना है कि सत्ता से बेदखल होने के 15 साल बाद भी बूथ स्तर पर संगठन को पूरी तरह मजबूत नहीं किया जा सका है. अब संगठन के पुनर्गठन के लिए कैडरों को सक्रिय किया जा रहा है. पार्टी जल्द ही बेरोजगारी, किसानों व मजदूरों के हित, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन शुरू करेगी. इसके लिए नयी पीढ़ी को संगठन में शामिल करने और युवाओं व छात्रों की सक्रियता बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनायी जा रही है.

Also Read: तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

The post तृणमूल की दरकती जमीन पर माकपा की नजर, पैठ जमाने के लिए शुरू की कवायद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top