Hot News

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Delhi fire news : बुधवार सुबह दिल्ली से एक बुरी समाचार आई जहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पु़लिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है. आग सुबह 8:50 बजे के करीब लगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदने लगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है. मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक है, जिनमें अफ्रीकन मूल के नागरिक ज्यादा हैं.

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुआ हादसा

मालवीय नगर आग लगने की घटना पर, डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा, आज सुबह 8:48 पर मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे में आग लगने की जानकारी मिली. लोकल पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया. 8 फायर टेंडर की मदद से आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. पुलिस, फायर सर्विस और दूसरे इमरजेंसी में मदद करने वालों की मिली-जुली कोशिशों से 40 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है. यह बहुत दुख की बात है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है. बचाव और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि लेमन ग्रीन रेस्तरां के बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. सुबह करीब 8:50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है. उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी.आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है. उन्होंने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. आग की घटना पर रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने मालवीय नगर में लगी भयानक आग की घटना में लोगों की दुखद मौत पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा है कि दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को ताकत और हिम्मत देने की प्रार्थना करती हूं. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार हैं.

पूर्व विधायक सोमनाथ हिंदुस्तानी ने कहा-मृतकों में सभी विदेशी नागरिक

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी के पूर्व विधायक सोमनाथ हिंदुस्तानी ने कहा कि आज सुबह 8 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग किचन और फिर पास के होटल के ऊपरी फ्लोर तक फैल गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मैं भी उसमें शामिल हूं. आग की वजह से जिनकी मौत हुई वे बुरी तरह से जल गए हैं. गैस और धुएं की वजह से कई लोगों को नुकसान हुआ है. हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली प्रशासन पीड़ितों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी और मामले की जांच करेगी. सोमनाथ हिंदुस्तानी ने कहा कि मरने वाले लोगों में अधिकतर विदेशी नागरिक है, जो अफ्रीका के थे.

ये भी पढ़ें : आज शाम डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, आवास के बाहर जुटे समर्थक

The post दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top