Hot News

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर! सड़कें डूबीं, ट्रैफिक थमा, IMD ने दी और भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार ( 7 अगस्त) को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

जलभराव से सड़कें जाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली के छतरपुर फार्म इलाके और फरीदाबाद के सेक्टर-35 समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई. लगातार बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पानी भरने और धीमी रफ्तार से चल रहे ट्रैफिक के कारण लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा.

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो घंटे तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, दादरी, लोनी, फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 13 अगस्त तक भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

सफदरजंग अस्पताल में भी घुसा बारिश का पानी

भारी बारिश का असर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी देखने को मिला. अस्पताल परिसर और गलियारों में पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मरीज के तीमारदार आरिफ खान ने बताया कि अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है.

फरीदाबाद में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज

दिल्ली-एनसीआर में कई मौसम केंद्रों पर 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञ नवदीप ढैया के अनुसार, शुक्रवार शाम 5 बजे तक फरीदाबाद के सेक्टर-17 में आधी रात से 119.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो एनसीआर में सबसे अधिक रही.

The post दिल्ली-NCR में बारिश का कहर! सड़कें डूबीं, ट्रैफिक थमा, IMD ने दी और भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top