Hot News

धनबाद: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाश हुए दुर्घटना के शिकार, एक का पैर टूटा, दोनों गिरफ्तार 

नीरज की रिपोर्ट

Dhanbad Crime News: धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में सोमवार को चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पकड़े गए. स्त्री से चेन छीनकर तेज रफ्तार बाइक से भाग रहे दो अपराधी पुलिस की सक्रियता और दबाव के बीच दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में एक अपराधी का पैर टूट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. 

मायके आ रही स्त्री का चेन छीना

सरायढेला थाना की पुलिस ने बताया कि राजगंज से अपने मायके पलानी भाई के साथ आ रही स्त्री वेदमाना कुली को बदमाशों ने निशाना बनाया. चलती बाइक से पहुंचे दोनों बदमाशों ने स्त्री के गले से चेन झपट ली और सरायढेला की ओर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. 

गोल बिल्डिंग के पास दिखे आरोपी 

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बाइक सवार अपराधी सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के पास देखे गए हैं. इसके बाद सरायढेला थाना की पुलिस ने तत्काल उनका पीछा शुरू कर दिया. पुलिस को पीछे आता देख दोनों अपराधी तेज रफ्तार से भागने लगे. भागने की जल्दबाजी में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े. 

आरोपियों की पहचान

दोनों को पुलिस ने मौके पर ही कब्जे में ले लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदू कुमार विश्वकर्मा और कर्ण वर्मा के रूप में हुई है. दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया के निवासी बताए जा रहे हैं. दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में चंदू कुमार विश्वकर्मा का पैर टूट गया जबकि कर्ण वर्मा घायल हो गया. 

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और चेन स्नैचिंग की पूरी वारदात के साथ-साथ उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें…

छह साल से खाली है झारखंड स्त्री आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी, 5200 से अधिक मामले लंबित

10 जून से बालू उठाव पर लग जायेगी रोक, केवल 14 घाट ही हो पाये चालू, धड़ल्ले से हो रहा अवैध कारोबार

The post धनबाद: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाश हुए दुर्घटना के शिकार, एक का पैर टूटा, दोनों गिरफ्तार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top